ज़िला उन्नाव संवाददाता मो साकिब कि रिपोर्ट
बीघापुर। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर के बगल में बने पवन तनय मंदिर के पीछे रविवार को स्नान करने के दौरान युवक और युवती डूब गए थे। गोताखोरों ने युवती का शव बरामद कर लिया था, लेकिन युवक का नहीं मिल पाया था। सोमवार को भी तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर स्थित मां चंडिका देवी मंदिर में युवक और युवती रविवार शाम करीब चार बजे गंगा स्नान करने के दौरान डूब गए थे। पवन तनय मंदिर के पीछे तट पर खड़े युवक ने नाविक को सूचना दी थी। नाविक ने चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
बक्सर चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण सरोज ने गोताखोरों को लगाकर तलाश कराई थी तो युवती का शव बरामद हो गया था। जबकि युवक का कहीं पता न चला था।
सोमवार को अचलगंज और बक्सर के आठ गोताखोरों को लेकर दो किलोमीटर के दायरे में करीब आठ घंटे तलाश कराई गई। लेकिन युवक का शव नहीं मिली। उधर युवती का शव बरामद होने के बाद पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवती की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। सोमवार को आठ गोताखोरों को लगाकर तलाश कराई गई है, लेकिन युवक का शव नहीं मिला है। रायबरेली और फतेहपुर जिले की पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन अभी कुछ सफलता नहीं मिली है।