ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कार सवार बदमाशों ने अधिवक्ता पर किया प्राण घातक हमला

```

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव मे सोमवार की देर शाम कलेक्ट्री से घर जाते समय बाइक सवार अधिवक्ता पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के रैभानीपुर गांव निवासी चिंतामणि उपाध्याय जिला कलेक्ट्री मे अधिवक्ता है। देर शाम वह कलेक्ट्री से बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले। वह जैसे ही सरोखनपुर गांव के पास पहुचे, पहले से घात लगाकर बैठे कार सवार बदमाशो ने जबरन रोककर उन पर लात-घूंसों व लोहे की छड़ से हमला बोल दिया। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में अधिवक्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जौनपुर ब्यूरो चीफ शादाब अंसारी कि रिपोर्ट लोकेशन जौनपुर उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *