*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुरई क़े मालथोन में आमसभा को किया सम्बोधित*
(मालथोन से अखिलेश कौशिक की रिपोर्ट 7509345610)
मालथोन-खुरई बिधानसभा क़े मालथोन में मध्यप्रदेश क़े मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर लोकसभा की प्रत्याशी श्री मति लता बानखेडे क़े पक्ष में चुनावी आम सभा को सम्बोधित किया। जिसमे उन्होंने खुरई बिधानसभा क़े मतदाताओ को एक लाख मतों से जिताने का संकल्प दिलाया। डॉ मोहन यादव को खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़ी क़े नेतृत्व अयोध्या में राम मंदिर,उज्जैन में महालोक का निर्माण हुआ। अब आपका एक एक बोट मथुरा में कृष्ण मंदिर क़े लिए जाएगा। इस आमसभा में हजारों कि संख्या में बीजेपी कार्यकर्त्ता, महिलाये एवं नागरिक उपस्थित रहे।