ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सामाजिक बैठक में विकास को जिताने का लिया संकल्प

```

यूरो के मनोज भट्ट जिला बस्तर

रायपुर। जगदलपुर के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन समेत जैन समाज के प्रमुखजनों ने शुक्रवार को एक स्थानीय भवन में सामाजिक लोगों की बैठक ली। श्री जैन ने कहा कि देश- प्रदेश में कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल है। आगामी चुनाव कांग्रेस व गठबंधन की सहयोगी पार्टियां बड़े अंतर से जीत रही हैं क्योंकि पिछले 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने जुमलों के सिवाय कुछ भी नहीं दिया है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ देश- प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को भारी मतों से जिताने का संकल्प लेते अन्य वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी। बैठक में श्री जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत सिंह जसवाल, मो गुलरेज अहमद, रायपुर के पूर्व महापौर गजराज पगारिया, पारस चोपड़ा, कन्हैया अग्रवाल, प्रकाशचंद सुराना, सुदर्शन तालेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन तालेड़ा, सुरेश बाफना, रोहित पारख, संतोष बाघमार, प्रमोद पारख, सतीश जैन, विजय चोपड़ा, राजेन्द्र बोहरा, महेंद्र कोचर, महावीर माल, किशन बैद मुथा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *