ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

```

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखने और उनकी अपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाकर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही माननीय न्यायालय से प्राप्त होने वाले गिरफ्तारी, स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर अधिक से अधिक तामीली किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।इसी तारतम्य में 03 मई 2024 को कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। माननीय न्यायालय श्रीमति रितिका मिश्रा पाठक न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटनी के न्यायालय से अप.क्र. 195/11 प्रकरण क्र. 195/11 में आरोपी बंटी महावर पिता हरीदास महावर नि. बहना मोहल्ला दुर्गा मंदिर के पास जबलपुर के विरूद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना कोतवाली कटनी के उपरोक्त अपराध में विगत 13 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा व उनकी टीम उनि. रामचंद्र शुक्ला, म.आर. रूपाली यादव, आर. जयंत कोरी, मंसूर हुसैन, मयंक सिंह, दिनेश सेन की अहम भूमिका रही।

✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *