ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

थाना क्षेत्र के ग्राम पांडकला के गालीगलौच करने एवं जान से मारने की वह साजिश के तहत शिकायत कराई गई थी

```

29 अप्रैल 2024 को घुघरी थाना क्षेत्र के ग्राम पांडकला के कुछ ग्रामीणों ने मंडला कलेक्टर,एसपी एवं खनिज विभाग में लिखित शिकायत कर मनीष चौधरी के खिलाफ जो शिकायत की थी गालीगलौच करने एवं जान से मारने की वह साजिश के तहत शिकायत कराई गई थी ऐसा उन्ही ग्रामीणों ने घुघरी थाना में 1 मई को पुनःआवेदन देकर खुलासा किया है।

ग्रामीणों में जयप्रकाश धूमकेति,विजय विश्वकर्मा,धरम लाल,अशोक अहिरवार,नारायण मरावी और महसिंहः धूमकेति ने 4 लोगों के खिलाफ आरोप लगाते है मनीष चौधरी को पाकसाफ बताया है और लिखा है कि उन्हें साजिश के तहत ऐसा करने के लिए दबाब बनाया गया था। ग्रामीणों ने लिखित आवेदन में कहा है कि मनीष चौधरी को बदनाम और फसाने के लिए षड्यंत्र कर रहे है।

वही घुघरी निवासी मनीष चौधरी ने भी 3 मई को चारों लोगो के खिलाफ घुघरी थाना जाकर लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है और बताया है कि झूठी खबर चलावाकर मुझे बदनाम किया जा रहा है। जिससे मेरे मान सम्मान में ठेस पहुंचा है। इस पूरे मामले में घुघरी पुलिस जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *