इंडियन न्यूज जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार जोशी
श्रीगंगानगर( राजस्थान): गौरव यादव जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना राजियासर क्षेत्र में सूरतगढ-बबाई (झुन्झुनु) 440 केवी ट्रांसमिशन विधुत लाईन तार को अभियुक्तगण दिसम्बर 2023 में काटकर ले गये थे। जिसके सम्बध मे चन्द्रराम जोनवाल (सहायक अभियन्ता राज. राज्य विद्युत प्रसारण लिमी. हनुमानगढ) के द्वारा अभियुक्तगणो के खिलाफ पुलिस थाना राजियासर पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर मुकदमा दर्ज कर दिनांक 14.12.2024 धारा 136 विद्युत अधिनियम दर्ज कर अनुसंधान प्रभारी पुलिस चौकी थर्मल प्लांट को सुपुर्द किया गया था। *प्रकरण में अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एव घटना में प्रयुक्त 03 पीकअप गाडियां व तारो के बण्डल बरामद किये जा चुके हैं।
प्रकरण में फरार आरोपीगण को दस्तयाब करने हेतु सतीश कुमार पुनि. थानाधिकारी पुलिस थाना राजियासर के निर्देशन में सबइंस्पेक्टर हरबंशलाल मय मुलाजमान की टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा फरार आरोपीगण की तलाश तकनीकी व गुप्त रीति स्रोतो से करते हुए आरोपी मलकीत सिंह निवासी हासलिया पुलिस थाना गोलुवाला, विक्रमसिंह पुत्र श्री हरिसिंह उम्र 27 साल निवासी हासलिया पुलिस थाना गोलुवाला हनुमानगढ व रविन्द्र प्रसाद उर्फ रवि पुत्र रघुवीर प्रसाद उम्र 27 साल निवासी 6 एमएलडी पुलिस थाना नई मण्डी घङसाना को 10 मई को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है व अनुसंधान जारी है तथा प्रकरण में बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। पुलिस टीम में सबइंस्पेक्टर हरबंशलाल, एचसी महावीर प्रसाद,कानि. विजय सिह, नारायण सिंह शामिल रहे।