अवैध गांजा के पेड़ बाडे में लगाये हुए आरोपी को मालथौन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
सागर 14 मई: मालथौन थाना पुलिस ने अवैध गांजा के पेड़ बाड़े में लगाए हुए एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालथौन पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसोन में आरोपी भूपेन्द्र खंगार अपने बाडे में अवैध मादक पदार्थ गांजा के पेड लगाये है जो मुखबिर की सूचना की तस्दीकी पर आरोपी भूपेन्द्र पिता कन्छेदी खंगार निवासी ग्राम परसोन के बाडे से 17 नग हरे गीले मादक पदार्थ गांजे के पेड वजनी करीब 3 किलो 680 ग्राम कीमती करीब 20000 रूपये के जप्त किये गये है। वक्त वापसी पर आरोपी भूपेन्द्र खंगार के विरूध्द अपराध क्रमांक 154/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया गया। जिसे आज 14 मई को न्यायालय पेश किया जा रहा है। आरोपी को पकडने व अवैध गांजा जप्ती की कार्यवाही में निरीक्षक योगेन्द्रसिंह दांगी, उनि रूपकिशोर जोरम, प्रआर. देवनारायण, आर. जयसिंह जाट, जयसिंह कुर्मी, स्वदेश परिहार, जयराम, अमित शुक्ला, सुषमा पटैल की सराहनीय भूमिका रही।