प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश..बिना मास्क घूमने पर पुलिस ने काटे चालान दी हिदायद
न्यूज़ गाड़ासरई – जिला डिंडोरी अंतर्गत पुलिस थाना गाड़ासरई में स्थानीय बस स्टैंड गाड़ासरई में शाम के समय करीब 07.00 बजे पुलिस थाना प्रभारी नर्मदा सिंगराम ने अपनी टीम के साथ जब मास्क चेकिंग अभियान शुरू किया तो लोगो मे अफरा तफरी मच गई पुलिस अधिकारियों द्वारा दुकानों में भी जाकर मास्क की चेकिंग की स्थानीय दुकान दार कोविड19 के नियमो का पालन करते पाये गए वंही रोड में पैदल चल रहे लोग एवं मोटरसाइकिल में चल रहे लोगो की गाड़ी खड़ी कराकर चालान काटे गये एवं लोगो को हिदायत दी गयी कि जब भी घर से निकले मास्क लगा कर ही निकले और शासन द्वारा कोविड के गाइडलाइन का पालन करे।
