Mrs India co- 24 सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन पुणे के हयात रेजेंसी में किया गया,क्वीनीफाइड आईएनसी की फाउंडर और सीईओ प्रीति यादव की तरफ से कराई गई इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के अलग अलग राज्यों से महिलाओं को चुना गया था जिसमे यूपी ईस्ट से बहराइच की सविता वर्मा को इस प्रतियोगिता में जगह मिली थी,हयात रेजेंसी में इस प्रतियोगिता का फिनाले कराया गया जिसके मुख्य अतिथि भारत 24 न्यूज चैनल के सीईओ जगदीश चंद्रा थे, मिसेज इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में सविता वर्मा को गोल्डन हार्ट के खिताब से नवाजा गया और उन्हें ताज पहना कर सम्मानित किया गया।बहराइच पहुंचने पर सविता वर्मा का बहराइच के लोगों ने स्वागत किया,गोल्डन हार्ट का खिताब जीतने के बाद सविता वर्मा ने कहा की नारी सशक्तिकरण की दृष्टि से ये प्रतियोगिता बहुत ही महत्वपूर्ण थी, महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है घर परिवार संभालने के साथ साथ अब महिलाएं अपनी प्रतिभा को भी दुनिया के सामने ला रहीं है।
तारिक अहमद
बहराइच