प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश..भाजपा मंडल अध्यक्ष शाहपुर द्वारा लोगों को बांटे जा रहे हैं मास्क
मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के निर्देशन पर एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र राजपूत जी के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुशील राय के द्वारा कोरोना वॉलिंटियर्स के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा कर लोगों को मास्क वितरण किया गया इसी क्रम में आज तेंदूमेर मोहतरा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जा कर राशन ले रहे उपभोक्ताओं और राहगीरों को मास्क वितरित किया गया एवं सभी से मास्क पहनने के लिए आग्रह किया और कहा कि आवश्यक हो तभी घरों से निकले और 2 गज की दूरी का सभी लोग पालन करें और कहा कि आप लोगों को मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मई माह तक का राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए गए हैं आप सभी को मई तक का राशन शासकीय उचित मूल्य की दुकान से विक्रेताओं के द्वारा दिया जावेगा इस अवसर पर भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष रामानुज राव,राजेंद्र बर्मन उपस्थित रहे
