राजस्थान। अलवर सांसद से आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी से राज्य मंत्री संजय शर्मा ने दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर उन्हें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA सरकार बनने व मंत्रीमंडल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की।
संजय शर्मा ने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का संकल्प सिद्ध होगा और भारत वैश्विक पटल पर महाशक्ति के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।
अलवर सांसद भूपेंद्र यादव को केंद्रीय कैबिनेट बनने पर पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका, जितेंद्र सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह जमालपुर, देवेंद्र सिंह चौहान करणी सेना जिला अध्यक्ष , आशीष सिंह नरूका बडेर, अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक मिलकर बधाई दी अलवर शहर में मिठाई बाटी और जश्न मनाया गया