जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरुका में प्रतिभा समान समारोह का आयोजन किया गया।
इचाक के कई महाविद्यालय के साथ दारू प्रखंड महाविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
नरेश सोनी
हजारीबाग सहृदयता और सहिष्णुता के साक्षात हस्ताक्षर, मजबूत शख्सियत, दमदार नेतृत्व एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, धर्मनिरपेक्षता भाईचारा व बंधुत्व के प्रखर पैरोकार ,सामाजिक न्याय के प्रणेता और समरसता के महायोद्धा ,सामाजिक न्याय के प्रणेता तथा जन-जन की महबूब नेता पूर्व रेल मंत्री तथा राजद की केंद्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव का 77वें जन्मदिवस के अवसर पर जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय उरुका में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. बसंत कुमार तथा संचालन प्रोफेसर राजेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम इचाक प्रखंड तथा दारू प्रखंड के विद्यालय तथा महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की संस्थापक जगन्नाथ महतो को अंग वस्त्र देकर तथा अध्यक्ष की स्वागत भाषण से हुआ। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमुख प्रतिनिधि जयनगर तथा जितेश्वर प्रसाद मेहता उर्फ भरत मेहता थे , तथा विशिष्ट अतिथि करियातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता, बरखा खुर्द पंचायत के पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता ,मौलाना मुख्तार अंसारी, बसंत नारायण मेहता, लोकनाथ महतो तथा जयनगर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव थे। कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार यादव की सौजन्य से किया गया । श्री यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वाध्याय की भावना जागृत करना तथा अपने संविधान के प्रति रुचि पैदा करना है इसलिए भारतीय संविधान लिखित पुस्तक प्रदान किया गया। महाविद्यालय की सचिव जितेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि अनुशासन की बल पर आज कोई भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं जो विद्यार्थियों का गहना है।पूर्व मुखिया सुनील कुमार मेहता ने कहा कि स्वाध्याय से बच्चों का विमुख होना चिंता का विषय है तो वहीं पूर्व मुखिया बरका खुर्द पंचायत इंद्रदेव मेहता ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ने की उम्र में नशा की ओर झुक रहे हैं जो चिंता का विषय है। सभी सम्मानितों के बीच लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में सी एम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक, जनता उच्च विद्यालय शिझुआ, आर एम प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय चंदा, अपग्रेड उच्च विद्यालय मेढकुरी कला, उच्च विद्यालय बरका खुर्द, मधुसूदन हाई स्कूल कुरहा, अपग्रेड उच्च विद्यालय फुफन्दी तथा आदर्श महाविद्यालय इचाक ,जी एम महाविद्यालय इचाक जगन्नाथ महतो इंटर में विद्यालय के बच्चे सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले त्रिवेणी प्रसाद मेहता ,प्रोफेसर विजय कुमार दास, प्रोफेसर रामप्रकाश मेहता, प्रोफेसर उमेश मेहता, प्रोफेसर प्रेमचंद कुमार पंत ,प्रोफेसर सुशील कुमार, प्रदीप कुमार मेहता, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, जयप्रकाश कुमार ,सुरेंद्र मिश्र, सविता कुमारी, सोनम कुमारी, अजय कुमार,रीतिका कुमारी, कंचन कुमारी ,,अंशु कुमारी, शिवम कुमार राणा ,मोहम्मद गुलफाज आदि थे।