पुलिस ने अवैध पशु लदी पिकउप वैन पकड़ा
नरेश सोनी
चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि नवादा बिहार की तरफ से पिकअप वाहन संख्या BR26GA-6894 पर अवैध रूप से क्रूरता पूर्वक मवेशी लोड़ कर तस्करी करने के लिये भगहर भण्डार के रास्ते चौपारण होते हुए बंगाल ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए चौपारण थाना प्रभारी की टीम ग्राम भगहर के लिये प्रस्थान किया। जैसे ही कठम्बा मोड़ के पास पहुँचा कि पिकअप आती हुई दिखाई दिया । सशस्त्र बल ने रुकने को कहा परन्तु पिकअप वाहन चालक अपनी गाडी को कठम्बा मोड़ के पास रोककर गाडी चालक उतरकर जंगल की ओर भाग गया। पिकअप वाहन को विधिवत तलाशी लिया , तलाशी के क्रम में पिकअप गाडी के अन्दर क्रूरता पूर्वक चार (04) गाय एवं तीन (03) गाय का बच्चा जिसमें से दो (02) गाय का बच्चा मृत पाया गया, जिसे विधिवत जप्त करते हुए चौपारण थाना कांड संख्या 190/24 दिनाक- 11/06/24 धारा 414/429/34 भादवि एवं 11 (i) (d) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम दर्ज कर संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी किया जा रहा है।