कांकेर/पखांजूर: नकली खाद बेंचने वाले गिरोह का पर्दाफाश नमक को पिसकर रंग लगाकर बेचा जा रहा था नकली पोटाश खाद
कांकेर -08सितंबर2024
कृषि विभाग पखांजूर द्वारा नमक को पिसकर रंग लगाकर खाद के रूप में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पखांजूर में जब्त किए गए एक ट्रक से बरामद खाद के नमूनों की जांच में पता चला है कि यह खाद नकली पोटाश खाद है।इस मामले में पखांजूर पुलिस ने राजस्थान के नावां सिटी के जैन कैम फूड के मालिकों समेत चार आरोपीयों को गिरफतार किया है।
मिली जानकारी अनुसार कृषि विभाग पखांजूर द्वारा ट्रक क्रमांक RJ 11 GB9189 से बरामद खाद का परिक्षण पश्चात खाद नकली होना पाये जाने पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 147/2024 पंजीकृत कर आरोपी अनिमेष घरामी निवासी पिव्ही23 लखनपुर तथा ट्रांसपोर्टर उस्मान खान निवासी राजस्थान की गिरफ्तारी की गई थी। अग्रिम विवेचना में नमक को पिसकर रंग लगाकर उसे खाद की ब्रांडेड कम्पनियों की बोरीयों में भरकर विक्रय करने वाले गिरोह का भांडाफोड हुआ है।
इस गिरोह में जैन कैम फूड नावां सिटी राजस्थान के मालिक विनोद जैन,विनय जैन और उपकार जैन निवासी नावां सिटी जिला डिडवाना राजस्थान अधिक मुनाफा के लिए अपनी फैक्ट्री में नमक को पिसकर रंग लगाकर 180 रू प्रति क्विंटल लागत में बनने वाले नकली खाद को 1200 रू से 1400 रू प्रति क्विंटल पर बेचकर अधिक मुनाफा कमा रहे थे।
इस मामले में दो अन्य आरोपी ओमप्रकाश भदोना एवं शिवप्रकाश गुर्जर अभी तक फरार बताए जा रहे हैं जिनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
जिला कांकेर छत्तीसगढ़
असिम पाल
ब्यूरो चीफ कांकेर
Indian tv news