ब्यूरो चीफ जिला सोलन सुन्दरलाल,
रविवार 8 सितम्बर समाजसेवी एवम न्याय एवम अधिकार समिति कसौली तहसील क्षेत्र के अध्यक्ष सुन्दरलाल ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। आज रविवार को न्याय एवं अधिकार समिति के द्वारा आयोजित पोधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
प्रमोद कुमार ने कहा की पेड़ पर्यावरण को ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और वायु की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं। जो की मनुष्यों और अन्य जीवित प्राणियों के लिए आवश्यक हैं। वृक्षारोपण से प्रदूषण के स्तर में भी कमी आती है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का जीवन अधिक सुरक्षित होता सकता है। पौधे कई तरह से पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने इस अवसर पर आसाम तुनी, गुलमोहर, आम ,अमलतास, के 200 पौधौं का पौधरोपण किया।
अध्यक्ष द्वारा आयोजित इस अवसर पर लोगों को उन्हें एकएक पौधा भेँट किए न्याय एवं अधिकार समिति के विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया।
पौधरोपण अभियान में आंवला, जामुन,रीठा, बेहड़ा, टिकोमा, शीशम, केमेलिया, इत्यादि के पौधे लगाए गए।
इस अवसर नरेश कुमार, राजेश, बालक राम, विनोद कुमार, रामपाल, तिलक राज ,आदि अन्य गणमान्य कर्मचारी उपस्थित थे।