*दंपती को चावल उपलब्ध कराए प्रशासनः सीएम*
*असहाय बुद्ध दंपति परिवार से मिलने पहुंचे,प्रमुख की आर्थिक सहयोग*
*राजप्रताप राणा चौपारण*
*चौपारण*
हजारीवाग : ढाई दशक से सरकारी योजनाओं से वंचित गरीब वृद्ध दंपति के संबंध में जागरण में छपी खबर का त्वरित प्रभाव पडा है। खबर को लेकर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने ट्विट कर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त हजारीबाग को आवश्यक कार्रवाइ का निदेश दिया है। इसके साथ ही अचानक प्रशासन सक्रिय हो गया। उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर सीओ संजय यादव ने एमओ भुपनाथ महतो को जांच का निर्देश दिया। साथ ही प्रज्ञा केंद्र के संचालक को पीड़ित परिवार के घर भेजकर आधार कार्ड बनाने का आदेश दिया।
वहीं, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा ने भी गांव जाकर गरीब परिवार से भेंट की तथा पूरी जानकारी हासिल
गरीब परिवार के बीच पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा जागरण
की। वृद्ध दंपति के अति खराब हालत को देखते हुए अपनी ओर से सहयोग भी किया। जानकारी हो कि बसरिया पंचायत के जागोडीह में तकरीबन ढाई दशक से रह रहे सतर वर्षीय सुखदेव चौधरी तथा उसकी वृद्ध पत्नी को किसी भी सरकारी योजना का लाभ
दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर पर चंम्पाई सोरेन ने लिया संज्ञान, जिला प्रशासन ने दंपती की सुध लेने सीओ को भेजा
नहीं मिलता। इस संबंध में दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के चौबीस घंटे के अंदर सीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। इधर सीओ संजय यादव ने जांचोपरांत बताया कि दोनों पति-पत्नी का आधार कार्ड नहीं बन पाया है। पूर्ववर्ती बीडीओ द्वारा भी आधार कार्ड बनाने का प्रयास किया गया था। इस बार विशेषज्ञ को भेजकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि आधार कार्ड बनते ही योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने एमओ के माध्यम से चावल उपलब्ध कराने की बात कही।