✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
*किसान हित मे एसडीएम विजयराघवगढ़ ने लगाया कुटेश्वर मे कैंप*
*मुआवजे के लिए किसानो को असुविधा से बचाने, कलेक्टर के निर्देश पर लगा कैम्प*
कटनी।विजयराघवगढ़ अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने जिलाकलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर कुटेश्वर ग्राम के 125 किसानों को बिना किसी असुविधा के मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए कुटेश्वर ग्राम पंचायत में कैंप लगाया ।
बाणसागर परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेश्वर के 125 कृषकों का प्रभावित रकबा 30.95 हेक्टेयर है जिसकी राशि स्वीकृत एक करोड़ ग्यारह लाख चार सौ इकसठ रुपए स्वीकृत है। इसे किसानों को बिना किसी परेशानी के मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों के बीच पहुच कर कैम्प लगाया गया। ग्राम पंचायत कुटेश्वर में कैंप आयोजित कर आवश्यक दस्तावेज ,फोटो ,आधार कार्ड ,पासबुक एवं कृषक के हस्ताक्षर एकत्रित किए गए एवं शीघ्र ही भुगतान करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। कैंप में स्वयं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई, नायब तहसीलदार सिंगोड़ी प्रसन्न कुमार वर्मा एवं सहायक ग्रेड 3 शकेवट बाबू पटवारी सचिव एवं सरपंच कैंप के दौरान उपस्थित हुए इस कैम्प का उद्देश्य किसानो को बिना किसी परेशानी के मुआवजा हाथो हाथ मिले प्रशासनिक टीम किसानो के दस्तावेज के साथ व्यक्ति की पुष्टि कर राशि प्रदान कर रही है।।