रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर
अलवर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह वर्ष 2024 अलवर पुलिस लाईन में मनाया जाएगा। समारोह में पुलिस दिवस परेड़ व पुलिस बैंड पार्टी की ओर से बैंड प्रदर्शन किया गया। परेड़ के पश्चात पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस अधिकारियों व जवानों को उत्तम सेवा चिन्ह, प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।