नर्मदापुरम में आतंकवाद का पुतला दहन, वैष्णो देवी भक्तों की मौत से समाज में आक्रोश।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी भक्तों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में नर्मदापुरम में बुधवार को आतंकवाद का पुतला फूंका गया। आज दोपहर सतरस्ते पर हिंदू समाज ने आतंकवाद का पुतला फूंका गया। संगठन ने नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सन्त, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी, विहिप बजरंगदल जिला समिति, समस्त जागृत हिन्दू समाज के गणमान्य एवं नगर, ग्रामीण के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट