*नमामी गंगे योजना की पाइप लाइन लीकेज होने से ग्रामीणों को नही मिल रहा शुद्ध पेयजल*
*इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी*
राठ——- हर घर जल नल योजना नमामि गंगे के तहत औडेरा गांव में बिछाई गई पाइप लाइनों के लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जबकि ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
बताते चलें कि ओडेरा गांव में बीते 2 साल पूर्व नमामि गंगे योजना के तहत गांव की सीसी रोड खोदकर पाइप लाइने बिछाई गई थी। पाइपलाइनो को मानक के अनुसार नहीं बिछाया गया था। जिसके कारण लीकेज होने लगी है। इस योजना के तहत ग्रामीणों को कनेक्शन दिये गये हैं। लेकिन अधिकांश घरों में नल नहीं लगाए गये और न ही लाइन लगाने के बाद टीम द्वारा जांच की गई। गांव के बाहर नहर के पास और गांव के अंदर कई स्थानों पर पाइपलाइन टूटी हुई है। जिससे हर दिन हजारों लीटर पानी बह कर बर्बाद हो रहा है। जिससे ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं और वे हेण्डपम्पों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गांव के राम सिंह राजपूत, बलराम, रामकिशोर, संतोषी, रामदेवी, धीरेंद्र, कुलदीप, दुलीचंद, अनीता, राम शंकर आदि ने बताया कई बार पाइपलाइन लीकेज की शिकायत की गई। लेकिन अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा सही नहीं कराई गई। जिनकी लापरवाही के कारण आज भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। लीकेज से बह रहे पानी से सड़के उखड़ रही हैं। ग्रामीणों ने एसडीम विपिन कुमार शिवहरे को शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की!