*दबंगों ने स्विमिंग पूल के मलिक को बेरहमी से पीट कर किया अधमरा*
इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ हमीरपुर कैलाश चंद्र सोनी
राठ——- नगर के गल्हिया रोड में स्थित स्विमिंग पूल में हुए मामूली विवाद के चलते लगभग एक दर्जन दबंगों ने स्विमिंग पूल के मालिक की बेरहमी से पिटाई करते हुए उसे मरणासन्न कर दिया और स्विमिंग पूल में भी जमकर तोड़फोड़ कर डाली। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस के द्वारा घायल को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
नगर के चौबट्टा मुहल्ला निवासी प्रमोद सोनी पुत्र रमेश ने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बताया कि राठ कस्बे के गल्हिया रोड पर वह एक स्विमिंग पूल संचालित करता है। बीते दो दिन पूर्व गल्हिया रोड के पास ही रहने वाले राज नाम के एक युवक ने उसके स्विमिंग पूल की कैंटीन के कर्मचारी आकाश के 3 सौ रूपये चोरी कर लिए थे। जिसके बाद उसने चोरी करने वाले युवक को डांट दिया था।उसी खुन्नस के चलते उक्त दबंग अपने लगभग एक दर्जन साथियों के साथ उसके स्विमिंग पूल पर आ धमका और उस पर अनर्गल आरोप लगाते हुए उसके साथ अपने सभी साथियों के साथ उसकी बेरहमी से पिटाई करने लगा। दबंग के द्वारा की गई मारपीट से उसे गंभीर रूप से चोटें आईं हैं।उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष ने स्विमिंग पूल संचालक पर बालिका के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।