जिला ब्यूरो चीफ सुहैल अहमद अंसारी मसौली बाराबंकी
रक्तदाता दिवस के अवसर पर लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय निर्देशन में लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पीजीआई लखनऊ मे रक्तदान किया लक्ष्मी सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान महादान है आप के एक् बुंद खुन से किसी की भी जान बचाई जा सकती हैं इसलिए आप लोग रक्तदान जरूर करें जिससे किसी को जीवन दान मिल सके l उन्होंने कहा की लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट समाज में जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण समाज सेवा आदि कार्य प्रमुख रूप से किये जाते हैं lइस मौके पर लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के महामंत्री विशाल गुप्ता ने कहा हर समाज के लोगों की हर संभव मदद की जाएगी , अगर किसी भाई को जरूरत हो तत्काल लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकता है क्योंकि लक्ष्मी समाज सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य समाज सेवा करना है l हमारा ट्रस्ट सभी जातियों की मदद के लिए सदैव तत्पर है इस अवसर पर जीवन गुप्ता,अजय गुप्ता, रहमान खान, अशरफ़ अली, विपिन गुप्ता सरवन यादव,शेर अली, इमामुल आदि समस्त सम्मानित पदाधिकारियों ने रक्तदान कर महादानी बने l