जनपद सहारनपुर में सुबह की नमाज के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद-उल-अजहा(बकरीद) धूमधाम से सम्पन्न*
*🔷ईदगाह पर पंहुचे जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र एवम एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा ने सभी को दी बकरीद की बधाई*
*🔷एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन ने जनपद की अनेक मस्जिदों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी*
*🔷थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा,थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा,थाना नानोता प्रभारी अमित नागर,थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार एवम थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय सहित समस्त थाना प्रभारी ईद की नमाज के बाद तक रहे मुस्तैद*
*🔷कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर,थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार,थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह एवम थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव ने भी मुस्लिम भाईयों को बकरीद की दी मुबारकबाद*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा के दिशा निर्देश पर एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में जनपद भर में पुलिस की कड़ी निगरानी में ईद-उल-अजहा बकरीद का यह महान पर्व एक दूसरे को ईद की बधाई के साथ धूमधाम से सम्पन्न हो गया।इस मोके पर जिलाधिकारी डाॅ,दिनेश चन्द्र एवम एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा सुबह सुबह ही ईदगाह पर पर पंहुचे जहां पर सुबह की नमाज के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां उपस्थित बच्चै,बुढ़े एवम नोजवानो को ईद की मुबारकबाद दी तथा कहा,कि ईद आपसी प्यार व सौहार्द का पर्व है,जो सभी भाई एक दूसरे के गले मिल बधाईयो के साथ मनाते हैं।इस मोके पर नमाजियों ने मांगी मुल्क व सभी के लिये शांति की दुआ।जनपद सहारनपुर के शहरी और देहात क्षेत्रो में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व बड़े ही धूमधाम और शांति के साथ मनाया गया।ईदगाह सहित शहर की तमाम मस्जिदों में नमाज अदा कर कौम की तरक्की और मुल्क में शांति की दुआ मांगी गई, सभी जगह बकरीद का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला,नमाज अदा के दौरान पुलिस के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी देखने को मिले। जिलाधिकारी डॉ,दिनेश चंद्र व एसएसपी विपिन ताडा ने भी सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी,सहारनपुर की ईदगाह पर नायब शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई,इस दौरान मुल्क में शांति और कौम की तरक्की की दुआ मांगी गई।आपको बता दें,कि शहर की जामा मस्जिद सहित अनेक मस्जिदों मे नमाज अदा कराई गयी।घंटाघर वाली मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।इस ईद-उल-अजहा पर्व पर शहर से लेकर देहात तक पुलिस के पुख्ता इंतजाम देखने को मिले।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन भी भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते देखे गए।और यही नही थाना बड़गांव प्रभारी संजीव शर्मा ने भी बड़गांव क्षेत्र की मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाजियों को ईद की बधाई दी,थाना तीतरों प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह भी तीतरों क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ मोजूद रहे एवम नमाजियो को मुबारकबाद देते नजर आए।थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार एवम थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा भी अपने अपने क्षेत्र में अपनी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते नजर आये, उन्होंने भी मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।थाना नानोता प्रभारी अमित नागर एवम थाना चिलकाना प्रभारी कपिल देव ने भी भारी पुलिस बल के साथ कड़ी सुरक्षा के चलते ईद की नमाज अदा कराई एवम नमाजियों को बकरीद की मुबारकबाद दी।शहर कोतवाल धर्मेन्द्र सोनकर एवम थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह भी सुबह सुबह ईद की नमाज के वक्त भारी पुलिस बल के साथ विभिन्न मस्जिदों पर मुस्तैद रहे।थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार एवम थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह ने भी क्षेत्र की मस्जिदों पर जाकर नमाजियों को ईद की बधाई दी।थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण व थाना सरसावा प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने भी स्वम क्षेत्र की मस्जिदों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी।और यही नहीं थाना बेहट इंस्पेक्टर योगेश शर्मा,थाना नकुड के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार चीमा,थाना जनकपुरी प्रभारी अमरपाल शर्मा,थाना कुतुबशेर प्रभारी सुनील नागर,थाना सदर बाजार प्रभारी संतोष कुमार त्यागी,थाना देवबंद प्रभारी संजीव कुमार सहित अनेक थाना प्रभारी ईद की नमाज के वक्त विभिन्न मस्जिदों पर अपनी अपनी ड्यूटी को बखूबी अंजाम देते नजर आए।जहां तक देखा जाए ईद-उल-अजहा बकरीद का यह पर्व सम्पूर्ण जनपद मे पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।
*✍️रिपोर्ट-रमेश सैनी सहारनपुर