ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शहर में तेज रफ़्तार से चलती लोक परिवहन बस ने एक युवती को टककर मार दी साथ ही एक बाइक सवार को भी लपेटे में ले लिया

```

सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (पत्रकार इंडियन टीवी न्यूज़)

अलवर। शहर में तेज रफ़्तार से चलती लोक परिवहन बस ने एक युवती को टककर मार दी साथ ही एक बाइक सवार को भी लपेटे में ले लिया।

घटना जीडी कॉलेज के सामने आकाशवाणी कट के सामने की घटना हैं। जानकारी के अनुसार भरतपुर से अलवर आ रही लो परिवहन बस ने आकाशवाणी कट साइड से आ रही स्कूटी सवार इवती शालिनी सैनी पुत्री सुभाष चंद निवासी 60फुट रोड़ को टककर मार दी। यहां से करीब 100 मीटर बस स्कूटी को घसीटकर ले गई लेकिन बस चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। इसी दौरान बाइक से आ रहे मन्नका निवासी डॉ विजय सिंह यादव को भी बस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मोके भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तभी मौका पाकर बस चालक भी सवारी के साथ फरार हो गया। लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उनका उपचार जारी हैं। गोरतलब हैं कि लोक परिवहन बस चालकों द्वारा तेज रफ़्तार के साथ पहले भी कई लोगों को एक्सीडेंट कर घायल किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *