सहारनपुर*राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज से मिलेगी सीटी स्कैन की सुविधा*———
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में स्थापित हुई सीटी स्कैन मशीन मंगलवार से कार्य करना आरंभ कर देगी। इससे मरीजों को महंगे दामों पर सीटी स्कैन करने से मुक्ति मिलेगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में यूपीएमएससीएल योजना के तहत स्थापित हुई सीटी स्कैन मशीन का मंगलवार को उद्घाटन हो जाएगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री का कार्य भार देख रहे बृजेश पाठक लखनऊ से मेडिकल कॉलेज में स्थापित हुई सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। मेडिकल प्रशासन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी उद्घाटन का निमंत्रण दिया है। यह सीटी स्कैन मशीन बेहद एडवांस 128 स्लाइस की है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन को कॉर्पोरेट करने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर रेडियो डायग्राम सिस्ट तथा पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया है। रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर