नरेश सोनी Indian TV News हजारीबाग संवाददाता
हेल्पिंग कॉर्प्स के जिला समन्वयक के पहल पर नगर निगम वार्ड 20 की हुई सफाई
गिरिडीह उपायुक्त ने तत्काल लिया संज्ञान, हुई सफाई
हेल्पिंग कॉर्प्स के जिला समन्वयक रमेश दास की पहल पर नगर निगम वार्ड 20 की हुई सफाई । ज्ञात हो की श्री दास ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से गिरिडीह उपायुक्त को नगर निगम क्षेत्र में नाली का पानी लोगो के घरों में घुसने का मामला संज्ञान में दिया था ।जिससे लोगों को काफ़ी परेशानी हो रही थी. लोगों नें मामला हेल्पिंग कॉर्प्स के जिला समन्वयक को दिया.
जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए उपायुक्त महोदय गिरिडीह ने उप नगर आयुक्त नगर निगम गिरिडीह को निर्देश दिया जिसके बाद वार्ड में सफाई करवाई गई ।