*जोन- 7, रायवाला पक्का बाग में काली तिरपाल की आड़ में किया जा रहा है अवैध निर्माण, लेंटर डाल दिया गया पर नहीं हुई कोई कार्रवाई*
सहारनपुर: विकास प्राधिकरण के जोन-7 के अंतर्गत रायवाला पक्का बाग चौक पर काली तिरपाल की आड़ में पार्किंग स्थल को कवर्ड कर एक अवैध निर्माण किया जा रहा है जिस पर लेंटर भी डाल दिया गया है और प्रथम तल पर भी निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसमें कुछ क्षेत्रवासियों ने बताया की काली तिरपाल की आड़ में गुपचुप तरीके से कई दुकानों का निर्माण कर मार्केट बनाई जा रहीं हैं।लेकिन हैरत की बात यह है कि प्रश्नगत निर्माण भूउपयोग के विपरीत होने के बाद भी विकास प्राधिकरण द्वारा अभी तक उक्त अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे विकास प्राधिकरण के जोन के संबंधित अधिकारियों की अवैध निर्माणकर्ता से मिली भगत की आशंका प्रतीत हो रही है?!!
*रिपोर्ट- रमेश सैनी सहारनपुर