नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
चरही गेस्ट हाउस से एहसानुल समेत अन्य दो को सीबीआई ने हिरासत में लेकर पटना रवाना
पांच सस्पेक्टेड सीबीआई की हिरासत में अन्य की तलाश जारी
हजारीबाग चरही। नीट पेपर लीक मामले में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान-उल-हक समेत अन्य को सीबीआई पूछताछ के लिए मंगलवार के शाम चरही स्थित सीसीएल गेस्ट हाउस लेकर पहुंची थी। लगातार चार दिनों तक कड़ी पूछताछ के बाद चौथे दिन शुक्रवार को करीब 4 बजे सीबीआई की टीम ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान-उल-हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज समेत अन्य एक को कपड़ा ढक कर गेस्ट हाउस से अपने साथ पटना के लिए रवाना हो गई । हालांकि शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम कई बार आना-जाता करती रही एवं सुरक्षा को देखते हुए भारी संख्या में जिला बल तैनात किया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों सस्पेक्टेड को यहां से पटना के लिए रवाना किया गया। नीट प्रश्नपत्र लीक मामले में बुधवार को ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया था। तीनों सस्पेक्टेड को जिस गाड़ी से ले जाया गया था वो गाड़ी पुनः चरही स्थित गेस्ट पहुंची। खबर लिखे जाने तक सीबीआई की टीम के कुछ लोग गेस्ट हाउस में रुके हुए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी सीबीआई की टीम अन्य संदिग्ध से पूछताछ कर सकती है।