ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

नपा सीएमओ द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं 23 में चल रहे सीवरेज रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया

```

*नपा सीएमओ द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं 23 में चल रहे सीवरेज रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया*
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट
नर्मदापुरम्। नगर में एमपीयूडीसी द्वारा नगर के वार्डों में कराए जा रहे सीवरेज कार्य के संबंध में संबंधित वार्ड पार्षदों द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को की गई शिकायतों के निराकरण किए हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा वार्ड क्र. 19 एवं वार्ड क्र. 23 में चल रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान् उक्त वार्डों में रेस्टोरेशन का अपूर्ण पाया गया । तत्संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा महाप्रबंधक एमपीयूडी को उक्त वार्डों में सीवरेज रेस्टोरेशन का कार्य 3 दिवस में पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया गया है। उक्त कार्य 3 दिवस में समुचित कार्यवाही कर पूर्ण नहीं कराए जाने की स्थिति में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाने का उल्लेख भी पत्र. में किया गया है।

सीवरेज कार्य के निरीक्षण के दौरान् मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पटले
उपयंत्री आयुषी रिछारिया, सहित वार्ड पार्षद अनोखेलाल राजौरिया एवं पार्षद चन्द्रमोहन सिंह (बंटी) परिहार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *