दलित युवकों द्वारा ब्राह्मण लड़के के साथ मारपीट का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
-जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सरहांग किस्म के दलित युवकों द्वारा एक ब्राह्मण लड़के को मारपीट कर पेड़ में बंधक बनाने का मामला है सोशल मीडिया पर जब यह मामला तेजी से वायरल होना शुरू हुआ तो उसके बाद पुलिस हरकत में आई इसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित दलित युवकों के ऊपर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर या मामला तेजी से वायरल होने के बाद स्वर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडे के निर्देशन पर प्रदेश महासचिव सूरज प्रसाद चौबे आज जनपद में अपने कार्यकर्ताओं के साथ आए और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बातचीत करने के दौरान बताया कि अगर पुलिस द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है तो स्वर्ण आर्मी चुपचाप नहीं बैठेगी सड़क से संसद तक न्याय दिलाने के लिए अपने आवाज को बुलंद करेगी।
सूरज प्रसाद चौबे (प्रदेश महासचिव स्वर्ण आर्मी)