रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बडेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी एक पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
अलवर में पर्यावरण के संरक्षण देने के लिए आज व्यापार महासंघ की ओर से अंबेडकर नगर में पौधारोपण किया गया
इस अवसर पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे उन्होंने भी एक पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि अलवर जिला व्यापार महासंघ की ओर से हर वार्ड हर घर पौधारोपण का अभियान शुरू किया गया है उसी के तहत आज यह कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महासंघ के महामंत्री मुकेश विजय ने बताया कि अंबेडकर नगर के बी ब्लॉक पार्क में आज इस अभियान की शुरुआत 11 पौधे लगाकर की गई है। उन्होंने बताया कि आमजन और व्यापार महासंघ के सहित तत्वाधान में यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा उन्होंने इस बात के लिए आभार किया कि इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने समय दिया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभियान चला रखा है। इस अवसर पर महासंघ अध्यक्ष रमेश जुनेजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।