*सड़क मेंटीनेंस अथारिटी की लापरवाही से हो रही नेशनल हाइवे पर दुर्घटनाएं*
*कार बाइक कि भिड़त बाइक चालक कि दर्दनाक मौत,*
*रिपोर्टर महेंद्र पाण्डेय*
*रजवांस।* ललितपुर -सागर फ़ोरलाइन सड़क नेशनल हाइवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में सड़क मेंटी नेंस अथारिटी के कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही से प्राय हर रोज बेकसूर यात्री काल के गाल में समा रहे है। सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारी कर्मचारी तनिक भी सजग नही है। सड़क सुरक्षा को मजाक बना रहे अधिकारियो की गेर जिम्मेदाराना हरकतों के कारण ना जाने कितने मां के सपूत, बहिनों के भाई ,पत्नियों के पति, और मां के प्यारे लाल काल कल्वित हो चुके है। फ़िर भी सड़क की सुरक्षा को नजर अंदाज कर सड़क सुरक्षा अथारिटी के मेनेजर स्वयं के लाड़लो का जीवन सवारने में लगे है चाहे भले ही किसी के लाड़ले मरे या अधमरे हो जायें।
ऐसी ही एक दर्दनाक घटना सामने आई जिसमें सिर्फ और सिर्फ सड़क सुरक्षा अथारिटी की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई।
*यह हुआ हादसा*
हादसा बांदरी थाना के रजवांस चौकी के पास फोरलाइन सड़क पर कार एवं बाइक की जोरदार भिड़त हो गई। जिसमें बाइक सवार कि मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक क्रमांक MP15ZD 5180 सवार चालक निवासी युवक उम्र करीब 40 वर्ष खुरई के पास खेराई निवासी हैं, जो रजवांस से मालथौन की ओर जा रहा था कि वही हरियाणा से चेन्नई जा रही ब्रेजा कार क्रमांक HR 87 K 0453 तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को जोड़दार टक्कर मार दि जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिससे पुलिस ने 108 कि मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल्थोन भेज दिया हैं। ठीक इसी प्रकार बीते दिनों रजवांस से मालथोन जा रहा ट्रैक्टर को ट्रक ने जोड़दार टक्कर मार दि थी जिसमें ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया था गरिमात यह थी किसी को गंभीर चोटे नहीं आई थी। ऐसे हादसे आये दिन होते रहते हैं कारण यह हैं कि ब्रिज बना है पर सर्विस लाइन नहीं है जिससे चालकों के लिए दो किलोमीटर दूर हाइवे पर राग साइड जाना पड़ता है। जहां ना संकेत चिन्ह एवं डिवाइडर ना होने के कारण आय दिन दुर्घटनायो को दस्तक दे रही है, परन्तु सड़क अथॉरिटी के अधिकारी कुम्भकर्ण की नींद सो रहे है।
*यह हैं हादसों का मुख्य कारण*
यहां उल्लेखनीय है की मालथौन से सागर के बीच नेशनल हाइवे सड़क के दोनों किनारे संकेत चिन्ह नही है। रजवांस में डिवाइडर भी नही बनाया गया जिससे हर रोज दुर्घटनाएं हो रही है। मालथौन से सागर के बीच प्राय आये दिन ही वाहन चालक अथवा राहगीरों की मौतें हो रही है। रजवांस के दोनो ओर डिवाइडर नही बनाये गये है। और न ही ब्रिज से सर्विस लाइन बनाई हैं, रजवांस से यदि मालथौन की ओर जाना है तो ग्रंट गांव से होकर वाहन मोड्ना पड़ता है रजवांस से ग्रंट गांव की दूरी करीब दो किलोमीटर है। इसी तरह यदि सागर की ओर से कोई वाहन चालक रजवांस आता है तो उसे प्रेमपुरा गांव से वाहन मोड़कर आना पड़ता है और रजवांस से प्रेमपुरा की दूरी भी करीब डेड़ किलोमीटर होगी। इसी प्रकार राहगीर और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना होता है। रजवांस मे सागर की ओर स्थानीय लोगों ने सड़क को काटकर अबैध डिवाइडर बनाया है जिसमें कोई भी संकेत बोर्ड नही लगाया गया है ।
सड़क मेंटीनेंस अथारिटी के मेनेजर नियमों को ताक पर रखकर स्वयं की जेबे भर रहे है , सड़क सुरक्षा के लिए आवंटित बजट स्वयं चाट रहे है। सड़क के दोनों किनारों पर डेलीनेटर नही लगाये गये है ,और कहीं पर लगे भी है तो उनमें रेडियम नही है। पुलियों के पास भी संकेत चिन्ह नही लगाये गये है।सड़क पर एक्सीडेंट में मारे गये पशुओं को भी दफनाया नही जाता, सड़क किनारे ही डाल दिये जाते है जिससे गन्दगी बनी रहती है ।बदबू से यात्रियों, वाहन चालकों को मुसीबत होती है। इस सम्बंध में भारत सरकार के पोत परिवहन मन्त्री से भी क्षेत्र के जागरुक लोगों ने शिकायत प्रेषित की है। हालांकि जिला कलेक्टर इस ओर ध्यान दें जिससे काल कल्वित हो रह बेकसूर लोगों की जान बच सके और सुपर कारिडोर का लुत्फ यात्री उठा सकें।
*हादसों का प्वाइंट*
आपको बता दे कि रजवांस साइड से जाते समय हाइवे पर राग साइड जाना पड़ता हैं जिससे साइड पर जाने के लिए कोई भी कट नहीं हैं जिससे सबसे ज्यादा हादसों का पॉइंट है बना हुआ है यहां सबसे ज्यादा हादसों का शिकार होते हैं। उस हादसे कारण ब्रिज से सर्विस लाइन न होना बनी हादसों का सबक बनी हुई हैं। फोरलेन सडक से रजवांस कस्बा में प्रवेश करने के लिये लोगो गलत साइड से जाने को मजबूर हैं। यहा पहले भी कई ऐसी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। परन्तु सड़क अथॉरिटी हादसों कारणों पर गौर नहीं कर रही हैं। बर्षों के पहले छभ्प् के अधिकारियो ने सड़क, बिज बना दिया है, पर ब्रिज से क़स्बा सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाले सर्विस लाइन नहीं बनाई गई।