ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सहायक निदेशक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

```

सहायक निदेशक ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने विभिन्न परियोजनाओं का लिया जायजा

सोनभद्र,चोपन। शनिवार को नगर विकास विभाग की सहायक निदेशक सविता शुक्ला ने नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया जहां उन्होंने जल निकासी, पेयजल व्यवस्था का हाल जाना। सहायक निदेशक ने नगर पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित बेस्ट टू वंडर पार्क के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया तत्पश्चात पार्क में पौधरोपण भी किया। सहायक निदेशक ने नगर पंचायत के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों,शुद्ध पेयजल तथा जलनिकासी की समीक्षा करना और उनकी प्रगति का मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के बाद सहायक निदेशक ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्यम पांडेय, ईओ विजय यादव, ईओ अंशुमान सिंह,गोवा लाल, लिपिक अंकित पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *