मुंबई में हंगामा:सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में सोनिया और राहुल गांधी के अपमान का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कंपनी के ऑफिस में घुस कर तोड़फोड़ की
मुंबई
पुलिस ने हंगामा करने वाले एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
एक विज्ञापन में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कथित अपमान से नाराज एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ने ड्रिंक्स निर्माता कंपनी के ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जान बूझकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का मजाक बनाया गया है। इस विज्ञापन को लेकर मुंबई के अंधेरी(ईस्ट) पुलिस स्टेशन में एक कंप्लेंट भी दर्ज करवाई गई है।
घटना मंगलवार दोपहर की है। एक दर्जन से ज्यादा की संख्या में अंधेरी(ईस्ट) में स्थित स्टोरिया फूड्स कंपनी के ऑफिस में पहुंचे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ और नारेबाजी की है। हंगामे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं: नितिन सावंत
इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मुंबई कांग्रेस के महासचिव नितिन सावंत ने बताया, ‘इस विज्ञापन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के बारे में अपमानजनक दृश्य दिखाया है, इसी का विरोध करने के लिए हम यहां आये हैं। जब तक कंपनी इस विज्ञापन को वापस नहीं ले लेती और कंपनी सार्वजनिक रोप से माफी नहीं मांगती हम यह प्रदर्शन बंद नहीं करने वाले हैं।
इससे भी बड़ा प्रदर्शन करेंगे: भाई जगताप
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा, हमारे आदरणीय नेताओं के बारे में स्टोरिया फूड्स ने अपमानजनक दृश्य दिखाया, इसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे। हमने उन्हें अच्छा सबक सिखाया है। इस विज्ञापन को तुरंत बंद कर देना चाहिए, अन्यथा मुंबई कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।
Bureau Chief
साकिब हुसैन
INDIAN TV NEWS
मुंबई
www.indiantvnews.in
