जनपद फतेहपुर न्यूज़ ।
जिला संवाददाता दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।
अपने हाथ में गंदी चादर लेकर राज्यमंत्री बोले यह देखो गंदगी
सीएचसी में लगातार दूसरे दिन निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री मचा रहा हड़कंप ।
बिंदकी फतेहपुर।अपने हाथ में सीएचसी के अधीक्षक के कक्ष में टेबल में फैली चादर ओढ़ निकालकर कारागार राज्यमंत्री बोले यह देखो गंदगी का हाल कैसे मरीज होंगे ठीक ऐसे ही में महामारी तो बढ़ेगी ही लोगों की जान जाएगी गंदगी को लेकर मंत्री जमकर नाराज हुए और कहा व्यवस्था में सुधार करें अन्यथा कार्यवाही होगी ।
बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जा धमके उनके पहुंचते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया किसी को आशा नहीं थी कि 1 दिन पहले निरीक्षण करने के बाद दूसरे दिन लगातार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचेंगे उनके पहुंचते ही चिकित्सकों कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया चिकित्सक व कर्मचारी अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए वही कारागार राज्यमंत्री ने जब सीएचसी के अधीक्षक डॉ सुनील चौरसिया के कक्ष का निरीक्षण किया तो पाया कि उनके कक्ष में मरीजों को लिटाने के लिए टेबल में जो चादर पड़ी है वह बहुत ही गंदी है मंत्री ने अपने हाथ में चादर लेकर मौजूद मीडिया के सभी लोगों तथा अन्य लोगों को दिखाया उन्होंने यह चादर मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार सिद्धांत सिंह को भी दिखाया और कहा कि यह हालात है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जब अधीक्षक के कक्ष के चादर के ये हाल होंगे तो बाकी अस्पताल के हालात का अपने आप अंदाजा लगाया जा सकता है। कारागार राज मंत्री ने एक्स-रे कक्ष का भी निरीक्षण किया देखा कि एक्सरे मशीन में भीषण डस्ट है कारागार राज्य मंत्री ने एक्सरे मशीन पर अपना हाथ चलाया तो उन्हें डस्ट समझ में आई काफी व्यस्त उनके हाथ में भी लग गई इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की कहा कि आप लोग इसी तरह अपने घरों में गंदगी रखते हैं क्या यही के पैसे से आपने अपना घर बनाया जिसे आप साफ सुथरा रखते हैं लेकिन जहां रोजी रोटी है वहां पर गंदगी रखते हैं यह अच्छी बात नहीं है कारागार राज मंत्री ने अन्य कक्ष का भी निरीक्षण किया और सबसे ज्यादा गंदगी में नाराजगी जाहिर की उन्होंने कहा कि सभी लोग सफाई का ध्यान रखें उन्होंने जहानाबाद तथा खजुहा सरकारी अस्पतालों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर देखें वहां के चिकित्सक डॉक्टर और कर्मचारी किस तरह व्यवस्था किए हुए हैं दूर से लगता है कि यह सरकारी अस्पताल है अब इनकी सरकारी अस्पताल में तो गंदगी का अंबार है बीमार मरीज और बीमार हो जाएगा ऐसी स्थिति में हालात कैसे सुधरेंगे उन्होंने गला व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद गुप्ता को भी मौके पर बुलाया और कहा कि व्यापार मंडल तथा अन्य समाजसेवी संगठन एकजुट होकर अस्पताल का उद्धार करें व्यवस्था में सुधार करें यह सब के लिए है इसमें सभी सामाजिक सेवाओं संगठनों तथा व्यापारियों को जुट जाना चाहिए इसका कायाकल्प होना चाहिए कि दूर से लगेगी यह सरकारी अस्पताल है यहां पर बेहतर व्यवस्थाएं होती है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री आशीष तिवारी बीजेपी नेता रितिक विश्वकर्मा सौरभ वाजपेई कल्लू शुक्ला के अलावा नगर पालिका परिषद के सफाई इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह कोतवाली बिंदकी के प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह कस्बा लेखपाल भान सिंह दल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
