ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

तहसील क्षेत्र के ग्राम कलसी समेत अन्य गांवों में किसानों की जमीन को जंगल ढाक बताक

```

नकुड सहारनपुर : तहसील क्षेत्र के ग्राम कलसी समेत अन्य गांवों में किसानों की जमीन को जंगल ढाक बताकर मुआवजा ना दिए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शामली-अंबाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण हेतु अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवज़े के सम्बंध में धरना दिया इस मौके पर कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए वो खुद और पूरी समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और प्रशासन को बताना चाहते है कि किसानों के साथ किसी भी तरह का अन्याय इसमें हमारी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी उनकी लडाई सडक से सदन तक लडने को आश्वासन दिया, गोरतलब है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रतिनिधिमंडल को यहां धरना स्थल पर भेजा था इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद,एमएलसी शाहनवाज खान,पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक माविया अली,पूर्व विधायक मनोज चौधरी,विधायक उमर अली खान के भाई अली खान नरेंद्र खोटियान सैकड़ों किसान में मौजूद रहे: रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *