नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
कोल माइंस में लॉडर बनाने गए मिस्त्री के ऊपर गिरा बोकेट हुई मौतl
हजारीबाग केरेडारी चट्टी बरियातू कोल माइंस में लॉडर बनाने गए मिस्त्री के ऊपर लॉडर का बोकेट गिरने से बेला पेटो निवासी 34 वर्षीय नसिम अंसारी पिता मोहम्मद रियाज अंसारी की मौत हो गई,
मृतक अपने पीछे दो नाबालिक बेटी वा एक बेटा छोड़ गया,
बताया जा रहा है कि मृतक टंडवा अम्रपाली प्रोजेक्ट के नजदीक अपना गैरेज चलाता था, सोमवार दोपहर चट्टी बारियातू निवासी किशोर सोनी का कोल माइंस में चल रहे लॉडर को बनाने के लिए बुलाया गया लॉडर बनने के क्रम में अचानक हाइड्रोलिक पंप फट जाने के कारण लॉडर का बोकेट नासिम के उपर गिर गया हालांकि लोगों की मदद से नसीम को निकाल लिया गया था लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण इलाज के लिए रांची के वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान नसिम की मृत्यु हो गई,
नौकरी व मुआवजा को लेकर मृतक के परिजन ने ऋतिक कंपनी से मांग को लेकर केरेडारी टंडवा मुख्य पथ को जाम कर दिया, घंटो जाम के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पेटो पंचायत के मुखिया कौशल्या देवी पंचायत समिति सदस्य अरविन्द साव, मुखिया प्रतिनिधि गुरुदियाल साव प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता पुर्व मुखिया रेशमा प्रवीण, महेंद्र रजक अयूब अंसारी जावेद अंसारी, व रित्विक कंपनी के अधिकारी ने मानवता को ध्यान में रखते हुए चट्टी बरियातू कॉल माइंस के एमडीओ रित्विक कंपनी के द्वारा मृतक के परिवार को 9 लाख भरण पोषण के लिए राशि एवं एक नौकरी की घोषणा किया गया,l