खिलचीपुर विधायक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सहयोग से 500 मरीजों की दवाइयों की कोरोना किट अस्पताल प्रबंधन को भेंट की।
(राजगढ़ ब्यूरों चीफ़ रामबाबु चौहान)
खिलचीपुर.रविवार को पूर्व ऊर्जा मंत्री खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सहयोग से खिलचीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीएमओ डॉ सुमित सिंघी एवं अस्पताल प्रबंधन को 500 मरीजों की दवाइयों की कोरोना किट प्रदान की। इससे पूर्व में भी विधायक प्रियव्रत सिंह के द्वारा लगातार कोरोना काल में मरीजों की सहायता जारी है अभी पिछले दिनों अपने विधानसभा क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की व्यवस्था करने के बाद रविवार को 500 मरीजों की दवाइयों की कोरोना किट अस्पताल प्रबंधन को प्रदान की है ताकि मरीजों को राहत प्रदान हो सके।प्रियव्रत सिंह लगातार इस समय अपने विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह से सक्रिय है और जरूरतमंद लोगों की भरपूर मदद कर रहे हैं।उनकी मदद के हाथ हर जरूरतमंद तक पहुंच रहे हैं।उन्होंने कार्यालय के एवं स्वयं उनके नंबर भी सोशल साइट के माध्यम से पब्लिक के बीच में जारी किए हैं ताकि आवश्यक मदद जरूरतमंदों तक पहुंच सके,इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाडे, बीएमओ सुमित सिंघी, जनपद अध्यक्ष जगदीश दांगी , मनोज सिंघी, पार्षद राकेश जायसवाल, पंकज गुप्ता, प्रेम मालाकार, विष्णु गुप्ता , शाकिर भाई, तालीम भाई, मांगीलाल शर्मा, चीकू दांगी सहित पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे
