*मोहर्रम के सातवीं तारीख को निकाला गया मेहंदी जुलूस, मुस्लिम के साथ हिंदू समाज के लोग जुलूस में रहे शामिल*
बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में मोहर्रम की सातवीं तारीख को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मेहंदी पलंग , ढाल सवारियों के साथ मातमी धुन से कस्बे पर जुलूस निकाला गया है।
*बी ओ* – मामला बबेरू कस्बे का है। जहां आज रविवार को मोहर्रम के सातवीं तारीख को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मातमी धुन पर मेहंदी जुलूस कस्बे पर निकाला है। बता दे की हजरत कासिम की याद में निकाले गए इस मेहंदी जुलूस में मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समाज के लोग भी जुलूस में शामिल हुए, जिसमें अली या हुसैन के नाम से नारे लगाते हुए जुलूस में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। मेहंदी पलंग निकालने की शुरुआत कस्बे की अतर्रा रोड से की गई। जिसमें मुख्य चौराहा होते हुए कमासिन रोड इमामबाड़ा पहुंचा, जहां मेहंदी पलंग जुलूस ढाल सवारी मातमी धुन से बड़ा इमामबाड़ा पहुंचा जहां सभी मेहंदी पलंग व ढाल सवारियो का मिलाप कराया गया। उसके बाद बबेरू कस्बे के गांधीनगर, शास्त्री नगर ,आजाद नगर, राघव थोक, सुंदर कुआं, होते हुए पूरे कस्बे पर मातमी धुन में मेहंदी जुलूस निकाला गया। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
*बाइट* -कासिम खान
*रिपोर्ट* -विनय सिंह बांदा