कांवड के दौरान व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के लिए एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में बॉर्डर मीटिंग आयोजित
बिजनौर उ0प्र0 के पुलिस अधिकारी भी हुए शामिल
हरिद्वार के रसिया बड़ गेस्ट हाउस में आयोजित की गई मीटिंग
आगामी कांवड़ मेले की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था को फाइनल टच देने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर आज एसपी ट्रैफिक पंकज गैरोला के नेतृत्व में सरहदी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के पुलिस के आला अधिकारियों के साथ रसियाबड़ गेस्ट हाउस में बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक के दौरान कांवड़ मेले में यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए हेवी ट्रैफिक, डायवर्सन प्लान, बॉर्डर चेकिंग का प्लान साझा करते हुए कांवड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान देने पर चर्चा की गई।उक्त बैठक में सीओ ट्रैफिक हरिद्वार नताशा सिंह, सीओ ट्रैफिक बिजनौर भरत कुमार, टी आई हरिद्वार सुशील रावत, हितेश कुमार , जगदीश पंत, टी आई बिजनौर बलराम कुमार, एसओ मंडावली विकास कुमार, एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा, प्रभारी चौकी भागूवाला अनिल राणा, चौकी प्रभारी लालढांग रूकम नेगी, चौकी प्रभारी चंडी घाट अशोक रावत मौजूद रहे।
जिला हरिद्वार उत्तराखंड
संवाददाता मौ शहजान मलिक