रिपोर्टर: एस एस एन अलवर (इन्डियन टीवी न्यूज़)
कुलदेवी जमुवाय माताजी मन्दिर के जीर्णोधार कार्य को स्वीकृति प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रकट किया राजपूत समाज ने
जयपुर। श्री राजपूत सभा जयपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय दीया कुमारीजी उप मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को कच्छावा वंश की कुलदेवी जमुवाय माताजी मन्दिर के जीर्णोधार कार्य को स्वीकृति प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित कर हार्दिक आभार प्रकट किया साथ ही कार्य को शीघ्र करवाने हेतु अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री महोदया ने जल्दी कार्य करवाने का आश्वासन दिया ।
प्रतिनिधि मण्डल में राम सिंह चंदलाई राजपूत सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतापसिंह राणावत, संगठन मंत्री धीरसिंह शेखावत, कोषाध्यक्ष प्रदूमनसिंह मुंडरु, सहमंत्री मोहनसिंह बगड़ कार्यकारनी सदस्य लोकेंद्रसिंह लोटवाडा, ग्रामीण सचिव गोपालसिंह रोजदा, शंकरसिंह शेखावत, मनोज राघव उपस्थित रहे।