नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
रोड नहीं तो वोट नहीं । 1100 वोटर नहीं करेंगे वोट।
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर किया वोट से पहले रोड का मांग।
25 सालों से नहीं बना है रोड और ना ही कोई विकास कार्य हुआ है।
हजारीबाग:दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम जरगा के ग्रामीणों ने रोड को लेकर एक नारा बुलंद किया है । बताना चाहूंगा कि ग्रामीणों का कहना है कि इस बार विधायक के वोट का बहिष्कार करेंगे । 25 सालों से हम सबों से झूठा वादा कर वोट लिया जाता रहा है । और हमारे गांव में एक भी विकास कार्य अब तक नहीं हो पाया है । हमारा गांव तीन तरफा रोड से गिरा है । जो बहुत ही खतरनाक वह जर्जर स्थिति में बना हुआ है हम ग्रामीण हर एक मुश्किलों का सामना कर 25 सालों से यही सड़क का नजारा देखते आ रहे हैं । वादा करने वाले केवल वॉट तक ही नजर आते हैं ।हम ग्रामीणों को केवल और केवल लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है। हमारे गांव में अब तक 25 सालों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ खासकर हमारे बच्चे जो दूसरे गांव पढ़ने के लिए जाते हैं जो यहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम झरपो है ग्राम जरगा बाज़ार को जोड़ने वाला सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है । जिसमें गर्भवती महिलाएं , स्कूल जाने वाले बच्चे और किसान बंधु जो अपने फसल को बेचने के लिए जाते हैं उनको बढ़ा ही सड़क यातायात से संबंधित मुसीबतों का सामना करना पड़ता है । पंचायत मुख्यालय ग्राम जाएगा से 1 किलोमीटर की दूरी पर है जो 10 किलोमीटर का सफर कर अपना कार्यालय आना होता है । 25 सालों से यह विकास कार्य संबंधित सड़क को देखकर एक नारा को बुलंद किया । रोड नहीं तो वोट नहीं । रोड नहीं तो वोट नहीं । हम सभी 1100 ग्रामीण इस बार वोट नहीं करने वाले हैं । हम सब मिलकर वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने मुखिया व विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर भी आरोप लगाया । ग्रामीणों ने कहा कि यह हमें बहला फुसलाकर लॉलीपॉप दिखाने का कार्य 25 सालों में किया गया । और तरह-तरह का परलोबान देकर वोट लेते आए हैं । पर वोट के बाद यह हमारे घर में या फिर हमारे गांव में नजर तक नहीं आते हैं । इसलिए अब हम लोग समझ गए । इस बार हम सब जरगा टटगावां के ग्रामीण वोट नहीं करेंगे। खबर संकलन करने के दौरान मुख्य रूप से ग्राम जरगा के ग्रामीण जितन महतो, बिनोद राणा, अरुण कुमार, रंजीत कुमार मौर्या, जितेंद्र प्रजापति, जलील अंसारी, मिथुन यादव, शिबु कुमार, प्रेम, यादव, अंकित यादव, धूपलाल प्रसाद, निर्मल यादव, राजकुमार प्रसाद, अनिल राणा, सूरज कुमार एवम् समस्त जरगा के ग्रामीण उपस्थित थे।