ताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

मेरे पापा सेफ हैं और आपके…?“ नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा हेलमेट जागरुकता अभियान

```html id="cyap7e" ```

खबर नरसिंहपुर
धीरज विश्वकर्मा
मो -9111399908

मध्यप्रदेश पुलिस जिला नरसिंहपुर

*“मेरे पापा सेफ हैं और आपके…?“ अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में चलाया जा रहा हेलमेट जागरुकता अभियान।*
*पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सार्वजनिक स्थलों पेट्रोल पंपों, यात्री वाहनों पर बैनर एवं फ्लेक्स लगाते हुए जिले वासियों को दिया जा रहा है संदेश। *
*अभियान का मुख्य उद्देश्य, सडक दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में कमी लाना है :-* *“मेरे पापा सेफ हैं और आपके…?“* अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि बिना हेमलेट पहने दो पहिया चलाने पर दुर्घटना में होने वाली मृत्यु में कमी लाना है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने से कई लाभ होते हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में सवारों को सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं। हेलमेट का प्राथमिक कार्य दुर्घटना की स्थिति में चालक एवं सवार व्यक्ति के सिर और मस्तिष्क को चोट से बचाना है।
मध्य प्रदेश राज्य में हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में 5512 लोगों की मृत्यु हुई है।
*आमजनों में जागरूकता हेतु किया जा रहा प्रचार-प्रसार :-* पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जन जागरूक हेतु *“मेरे पापा सेफ हैं और आपके…?“* बैनर फ्लेक्स व पम्पलेट जारी किए गए हैं। जिसमें एक पिता अपने पुत्र के साथ दो पहिया वाहन में यात्रा कर रहे हैं, दोनों लोग हेलमेट लगाए हुए हैं। चित्र के माध्यम से बालक सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित कर रहा है।
नरसिंहपुर यातायात पुलिस द्वारा *“मेरे पापा से हैं और आपके..?“* फ्लेक्स, बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से जन जागरूक हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले के विभिन्न चौराहा मार्गो सार्वजनिक स्थल जैसे बस स्टैंड, पेट्रोल पंपों, यातायात पॉइंट के स्टॉपर, यात्री वाहन जैसे ई रिक्शा, ऑटो में बैनर फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। साथ ही आम जनमानस को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *