*👉सहारनपुर समाचार,,,,*
*➡️थाना मिर्जापुर,थाना मण्डी एवम थाना गंगौह से बड़ी खबर*
*➡️थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी की पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी,एक शराब माफिया 11 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार*
*➡️थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह की पुलिस टीम ने भी पकड़ा शराब तस्कर,12 लीटर अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का बरामद*
*➡️थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह की पुलिस टीम ने दहेज हत्याकांड मे कई महिनों से फरार अभियुक्त को किया गिरफतार*
*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*सहारनपुर*/
अपराध नियंत्रण हेतु कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत इस समय जनपद भर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए *थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावल ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान कासमपुर रोड से एक शराब माफिया अनुज पुत्र सहीराम निवासी ग्राम मगनपुरा को 11 बोतल अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की है।यह कार्रवाई *इंस्पेक्टर बीनूं सिंह* के कड़े निर्देशो के चलते हुई।इसके अलावा *थाना मण्डी प्रभारी नेमचंद सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक अतुल कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान पुराना कलसिया मार्ग से एक शराब तस्कर गुलफिसान पुत्र यासीन निवासी झौट्टेवाला को 12 लीटर अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।इस शराब माफिया का पुलिस ने जब अपराधिक इतिहास खंगाला,तो इसका अपराधिक इतिहास देख पुलिस टीम भी भौंचक्की रह गई।और यही नहीं *थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक महिपाल सिंह ने जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए दहेज हत्याकांड में फरार चल रहे ताहिर पुत्र मजीद निवासी ग्राम नया कुण्डा को गिरफतार किया है।इस दहेज हत्याकांड में 4 को नामजद किया गया।
*✍️ रिपोर्ट -रमेश सैनी सहारनपुर