रतलाम जिले में 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों का कोविड टीकाकरण प्रारंभ किया गया
श्रीमति वनिता पुष्पेन्द्र सिलावट ने तीसरे चरण के टीकाकरण का पहला टीका लगवाया
रतलाम जिले के आईएमए हॉल गौशाला रोड राजेन्द्र नगर स्थित टीकाकरण केन्द्र पर तीसरे चरण का टीका लगाना प्रारंभ किया गया । रतलाम जिले में 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत पहला टीका श्रीमति वनिता पुष्पेन्द्र सिलावट आयु 36 वर्ष तथा दूसरा टीका श्री पुष्पेन्द्र सिलावट उम्र 42 वर्ष निवासी 73 सिलावटों का वास ने लगवाया । टीकाकरण के बाद श्री पुष्पेन्द्र सिलावट ने बताया कि वे रतलाम जिले के आई टीआई में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में पदस्थ है और पति पत्नी दोनों टीका लगवाकर प्रसन्न हैं । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि आज बुधवार को आईएमए हॉल पर ऑनलाईन प्री बुकिंग के आधार पर कुल 95 लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया । आज ग्रामीण विधायक श्री दिलीप जी मकवाना ने दूसरा व पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने भी प्रथम टीका लगवाया। गुरूवार को होने वाले टीकाकरण के लिए आईएमएहॉल टीकाकरण केन्द्र के रूप में निर्धारित रहेगा एवं गुरूवार के टीकाकरण के लिए ऑनलाईन प्री बुकिंग की अधिकतम सीमा 100 हितग्राहियों की रहेगी । जिले में 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत शनिवार दिनांक 8 मई 2021 एवं सोमवार दिनांक 10 मई 2021 के लिए रतलाम जिले के दो केन्द्र आईएमए हॉल गौशाला रोड एवं मोहन टॉकीज घास बाजार रतलाम कोविड टीकाकरण केन्द्र रहेंगे जहॉ आनलाईन प्री बुकिंग के आधार पर शनिवार और सोमवार के सत्रों के लिए प्रति सत्र अधिकतम 140 हितग्राहियों को कोविड का टीकाकरण किया जा सकेगा।
45 वर्ष से अधिक आयु के 2269 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया
रतलाम 5 मई 2021/ बुधवार को आयोजित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए । सत्रों के दौरान रतलाम शहर में कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी पर 500 माहेश्वरी धर्मशाला कसेरा बाजार पर 520 जैन काश्यप सभागृह सागोद रोड पर 499 पुराना कलेक्टोरेट परिसर पर 268 पोरवाल धर्मशाला नीम चौक ताल पर 140 रेडक्रॉस सोसायटी परिसर मीटिंग हॉल जावरा पर 200 अंबेडकर भवन नगरपरिषद परिसर आलोट पर 142 ( 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो ने) कोविड का टीकाकरण कराया । 45 वर्ष से अधिक आयु के कुल 2269 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया
गुरूवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का टीकाकरण किया
रतलाम 5 मई 2021/ रतलाम जिले में 6 मई गुरूवार को आयोजित होने वाले कोविड टीकाकरण के लिए सात टीकाकरण केन्द्र चिन्हित किए गए है । 45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी हितग्राही अपनी जन्म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर कोविशील्ड का टीका सीधे लगवा सकते हैं । 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण के लिए प्री बुकिंग अनिवार्य नहीं है । रतलाम शहर में कम्युनिटी हॉल अल्कापुरी , माहेश्वरी धर्मशाला कसेरा बाजार , जैन काश्यप सभागृह सागोद रोड जावरा में रेडक्रॉस सोसायटी परिसर मीटिंग हॉल पर आलोट में अंबेडकर भवन नगरपरिषद परिसर आलोट , ताल में पोरवाल धर्मशाला नीम चौक ताल पर 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का कोविशील्ड का टीकाकरण किया जाएगा । रतलाम शहर के पुराना कलेक्टोरेट परिसर पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को कोवैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा ।
