स्कूल बसों, ऑटो और मैजिक सहित 58 वाहनों की जाँच,8 हजार 500 का चालान सहित 2 मेजिक ज़ब्त-
परिवहन आयुक्त, संभाग आयुक्त तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमति निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा नर्मदापुरम शहर के विभिन्न मार्गो पर शनिवार की सुबह स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिसमे 22 स्कूल बसों सहित लगभग 58 छोटे स्कूली वाहनों की जांच की गई, जिसमे 1 स्कूल बस ओवरलोड पाए जाने पर 5 हजार रुपए का चालान काटा गया, इसके अलावा 3 अन्य स्कूल वाहनों की चालानी कार्यवाही की गई। 2 मैजिक वाहनों में फिटनेस नही पाए जाने पर उन्हें जप्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवाया गया।आरटीओ अधिकारी द्वारा शांति निकेतन स्कूल पहुंच कर बसों की जांच की गई, जिसमे कुछ सामान्य कमी पाए जाने पर शीघ्र कमियों को पूरा करने की हिदायत दी गई।
नर्मदापुरम से राजेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट