ऑल मीडिया के पत्रकारों के हितों के लिए बैठक में हुई डवकरा हाल में चर्चा
संवाददाता सुधीर कुमार ठाकुर
बेल्थरा रोड (बलिया)। प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया एवं सोशल मीडिया के देश भर में फैले पत्रकारों के हितों के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की बेल्थरा रोड इकाई की बैठक ब्लॉक के डवाकरा सभागार में तहसील अध्यक्ष रविंद्र नाथ की अध्यक्षता में हुई जिसमें ऑल मीडिया के पत्रकारों के हितों के लिए चर्चा की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संस्थापक सरदार दिलावर सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में रणजीत सिंह, शब्बीर अहमद, सुधीर कुमार ठाकुर, जवाहरलाल गुप्ता, अमिया नाथ मिश्रा, घनश्याम शर्मा, राम मिलन यादव, मुकेश चौहान, अभिनव शरण यादव, मोहम्मद आमिर अंसारी, नफीस अहमद, अरशद हिंदुस्तानी, सरफराज अहमद, डॉक्टर फैजुर रहमान, ओम प्रकाश सिंह, सहित डेढ़ दर्जन से अधिक पत्रकारों में भाग लिया और अपने अमूल्य विचार रखे।