ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार सौरव‌ छौकर की रही जबरदस्त पेरवी

```

*👉न्यायालय समाचार,,,,*

 

*➡️थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार सौरव‌ छौकर की रही जबरदस्त पेरवी*

 

*➡️एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों को माननीय न्यायालयो से हो रही है,धड़ाधड़ सजा*

 

*➡️युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व बलात्कार करने के मामले मे 1 अभियुक्त को हुई 20 वर्ष कारावास की सजा तथा लगा 25 हजार रूपए का अर्थदंड*

 

*➡️अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी संजय मलिक एवम विवेचक उपनिरीक्षक साजिद अली का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान*

 

*सहारनपुर*/

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देशों के चलते अब माननीय न्यायालयो मे भी हो रही है,अपराधियों को धड़ाधड़ सजा।एक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ रेप करने के एक मामले व पोक्सो एक्ट में अभियुक्त रिजवान पुत्र सुल्तान को माननीय न्यायालय से हुई 20 साल कठोर कारावास की सजा तथा लगा 25 हजार रूपए का जुर्माना।आपको बता दें,सन 20121 में अभियुक्त रिजवान पुत्र सुल्तान निवासी मौहल्ला घोसीपुरा-बदमाशों की कांठ थाना कांठ जनपद मुरादाबाद द्वारा वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाना एवम उसके साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम देने के एक मामले मे थाना गंगौह में अभियुक्त रिजवान के विरुद्ध दिनांक 24-1-2021 मे आईपीसी की धारा 363/376 व 506 के तहत एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।बाद में पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त रिजवान को जेल भेज दिया गया था।इस मामले में पुलिस ने 5-एल/6 पोक्सो एक्ट की भी कार्रवाई की थी।लगभग 3 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-14 द्वारा अभियुक्त रिजवान को कल देर शाम 20 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई,तथा लगाया 25 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना गंगौह प्रभारी हृदय नारायण सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार सौरव छौकर की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी संजय मलिक,विवेचक एवम उपनिरीक्षक साजिद अली का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।

रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *