*👉🏿 धर्मनगरी हरिद्वार का अत्यंत दुखद अनुभव आपके साथ शेयर करता हूं…*
धर्मनगरी हरिद्वार का पुराणो में भी जिक्र है। लेकिन कुछ सालों में धर्मनगरी हरिद्वार का पूरा का पूरा प्रारूप ही बदल गया है। उत्तराखंड सरकार नहीं देती धर्म नगरी हरिद्वार में कोई ध्यान कावड़ यात्रियों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ते दुकानदार चाहे प्रसाद की दुकान हो या फिर चाय नाश्ता व कपड़े की यहां तक की गाड़ी ( मोटरसाइकिल) खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाए गए थे प्रत्येक मोटरसाइकिल चालक से जबरदस्ती 100-100 रूपयो की रसीद काट रहे थे। कई कावड़ियों ने ज्यादा पैसे देने का विरोध किया तो इन पार्किंगो पर प्राइवेट गुंडे कावड़ियों के साथ मारपीट करते देखे गए जैसे पार्किंग वालों को उत्तराखंड प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हो।
*—————————*
*✍️ रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर